अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई-3 में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, 45 हजार नगद बरामद…

दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 14.08.2025 को जरिये मुखबीर की सूचना प्राप्त हुआ कि नूतन चौक भिलाई 3 में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख कर हार जीत का दांव लगा रहे है, गवाहों को लेकर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई तो मौके पर एक व्यक्ति अंको के सामने हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख कर जुआ खेलवा रहा था।

पुलिस को देखकर सट्टा लिखाने वाले भाग गये एवं लिखने वाले को मौके पर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 20 नग सट्टा पट्टी, नीले स्याही का डाट पेन एवं नगदी रकम 45000/- रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही की गई है।

अपराध क्रमाँक 315/2025 धारा :- छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की 6

नाम आरोपी :- राहुल चौरसिया उम्र 36 वर्ष सा. नूतन चौक भिलाई 3 थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग

जप्ती:- नगदी रकम 45000/- रु. एवं 20 नग सट्टा पटटी एक नीला स्याही डाट पेन

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button