
भिलाई नगर । CMA इंटर और फाइनल परीक्षा के रिजल्ट घोषित होते ही डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट ने मध्य भारत में इतिहास रच दिया। इस प्रतिष्ठित संस्थान के तीन छात्रों ने एक साथ ऑल इंडिया रैंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक संभव नहीं हुआ था।
शानदार उपलब्धि – छात्रों के नाम सुनें
-
संस्कार गुप्ता – CMA फाइनल में ऑल इंडिया 22वां स्थान
-
गुरकीरत सिंह भंगू – CMA इंटर में ऑल इंडिया 3रा स्थान
-
कोमल स्वामी – CMA इंटर में ऑल इंडिया 43वां स्थान
संस्थान का निरंतर सफलता का सफर
संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष राय ने बताया कि 2011 से यह संस्था हर साल CA, CMA और CS परीक्षाओं में ऑल इंडिया रैंक दिलाने का काम कर रही है। इस बार CMA फाइनल और इंटर में कुल 70 छात्रों ने सफलता पाई, जिनमें से 15 छात्र अब CMA पूरा कर कैंपस जॉब के लिए तैयार हैं।
सफलता के पीछे मजबूत टीम का योगदान
संस्थान में अनुभवी और प्रोफेशनल शिक्षकों की टीम है, जिसमें शामिल हैं –
डॉ. संतोष राय, डॉ. मिट्ठू, CA प्रवीण बाफना, CA केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, CMA अदिति गंगवानी, मिस अविनाश कौर, इंजीनियर अमित बाफना, डॉ. अमित श्रीवास्तव, CA विक्रांत रघुवंशी, CA पल्लवी अग्रवाल और CA दिनेश अंदानी।
पढ़ाई के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर जोर
संस्थान में केवल अकादमिक पढ़ाई ही नहीं, बल्कि पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, पब्लिक स्पीकिंग जैसी विशेष कक्षाओं के जरिए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




