छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत धमधा विकासखण्ड के लिए 75 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखण्ड धमधा के अहिवारा विधानसभा के 13 कार्यो के लिए 75 लाख़ रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.सी.रोड निर्माण दुर्गा धनकर के घर से परमबती के ठेला तक ग्राम अहेरी के लिए 10 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण सतनामी पारा में ग्राम वार्ड क्रमांक 15 अहेरी के लिए 10 लाख रूपए, नाली निर्माण संतराम घर से दीनबंधु घर तक ग्राम पंचदेवरी के लिए 5 लाख रूपए, नाली निर्माण गंगाधर के घर से तालाब तक ग्राम पंचदेवरी के लिए 5 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण पवन ठेकेदार के घर से अन्नू ठेकेदार के घर तक ग्राम कण्डरका के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार सी.सी.रोड निर्माण मेन रोड से अवंती बाई चौक तक ग्राम नंदिनी खंुदनी के लिए 5 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण लखन सतनामी के खेत से श्मशान घाट रोड तक ग्राम नंदिनी खुंदनी के लिए 5 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण मनराखन बघेल के घर से रूखड़नाथ मंदिर रोड तक ग्राम नारधा के लिए 3 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण बजरंग लोधी के घर से संतराम निषाद के घर तक ग्राम सगनी के लिए 5 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण खोमलाल निषाद घर से हेमलाल निषाद घर तक ग्राम सगनी के लिए 5 लाख रूपए, चबूतरा निर्माण पंचायत भवन के पास ग्राम परसदा के लिए 2 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण ओम साहू के दुकान से सत्येन रावत के घर तक ग्राम सेमरिया के लिए 5 लाख रूपए, सी.सी. रोड निर्माण टेटकू साहू से तिराहा चौक तक ग्राम कपसदा के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (CEE) के समय देना होगा टाइपिंग टेस्ट
दुर्ग / जिला रोगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  पर 21 मार्च तक किया जा सकता है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों के लिए जारी की गई है।
अग्निवीर क्लर्क पद के नाम को परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (CEE) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (CEE) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 व 0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

यातायात जागरूकता सेमीनार में शामिल होंगे न्यायमूर्ति अभय मनोहर

दुर्ग / यातायात जागरूकता सेमीनार 09 फरवरी को प्रातः 11 बजे ऑडिटोरियम बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। यातायात जागरूकता सेमीनार में माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे. अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी फॉर रोड सेफ्टी (पूर्व न्यायमूर्ति सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय के छात्र-छात्रा भी उपस्थित रहेंगे।

सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक 10 को

दुर्ग / सड़क सुरक्षा संबंधी विषयों पर 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे. अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी फॉर रोड सेफ्टी (पूर्व न्यायमूर्ति सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) भी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सड़क सुरक्षा से संबंधित वर्तमान एवं प्रचलित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी सहित बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

सी.सी.रोड निर्माण के लिए 15 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए एक कार्य के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाडेण्य द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 53 के.डी.पब्लिक स्कूल के सामने मीनाक्षी नगर दुर्ग मंे सी.सी. रोड 320 मीटर निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

दुर्घटना में घायल को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता

दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायल को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-5, क्वा. 3/ए, सड़क नं. 33, भिलाई नगर, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्रीमती उर्मिला ओझा पति बृज बिहारी ओझा की विगत 05 अप्रैल 2019 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ मोटर दुर्घटना होने से उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटे आयी व दाहिंने भाग की कंधे की पसली फ्रेक्चर होनेे की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा श्रीमती उर्मिला ओझा को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button