खेल

Commonwealth Games 2022: आखिरी दिन मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुँचा भारत, जानिए खेलवार मेडल टैली…

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन 6 पदकों के साथ भारत की मैडल टैली 61 पर पहुंच गयी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय रेसलर्स ने सबसे ज्यादा  मेडल अपने नाम किये हैं।

कुल 12पदकों के साथ रेसलिंग इवेंट भारत के लिए सबसे सफल रहा। मेडल टैली में टॉप 3 पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा रहे।

आखिरी दिन भारत के खाते में आये ये पदक-

पीवी सिंधू के गोल्ड मेडल के साथ शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आखिरी दिन भारत के खाते में कुल 6 मेडल आये। पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल में गोल्ड जीता।

पुरुष डबल्स में चिराग और सात्विक की जोड़ी ने भारत के खाते में एक और गोल्ड मैडल जोड़ा। टेबल टेनिस में साथियान ने एकल में ब्रॉन्ज मेडल और शरत कमल ने गोल्ड अपने नाम किया। पदक तालिका में सुधार करते हुए भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया।

इवेंट वाइज भारत की मेडल टैली इस प्रकार है –

खेलवार भारत की मेडल टैली
खेलगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
वेटलिफ्टिंग33410
जूडो0213
लॉन बॉल्स1102
टेबल टेनिस3115
बैडमिंटन3126
स्क्वैश0022
पैरा पॉवरलिफ्टिंग1001
एथलेटिक्स1438
रेसलिंग61512
बॉक्सिंग3137
पैरा टेबल टेनिस1012
हॉकी0112
क्रिकेट0101
कुल 22162361
सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हुआ। गोल्ड कोस्ट 2018 की तुलना में भारतीय टीम 6 कम मेडल ही अपने नाम कर सकी। कुल 66 मेडल्स के साथ गोल्ड कोस्ट में भारतीय टीम पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रही थी। हालांकि इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग इवेंट शामिल नहीं था।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button