bhilai-steel-plantchhattisgarhकैरियरछत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी में ईमानदारी और पारदर्शिता पर जोर, मैकेनिकल संगठन के लिए हुआ सतर्कता संवाद.

‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत अधिकारियों ने समझे सतर्क कार्यप्रणाली के अहम पहलू

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्व चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 5 सितंबर 2026 को मैकेनिकल संगठन के लिए ‘सतर्कता संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित था।

बीएसपी में ईमानदारी और पारदर्शिता पर जोर, मैकेनिकल संगठन के लिए हुआ सतर्कता संवाद.

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिकारी सुनील सिंगल तथा मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) विवेक वर्मा ने की। सत्र का संचालन उप महाप्रबंधक (सतर्कता) मो. नौशाद आलम एवं उप महाप्रबंधक (सतर्कता) नवनीत शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मैकेनिकल संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 20 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्रय एवं क्रियान्वयन से संबंधित चुनौतियों पर विचार-मंथन किया गया। इन क्षेत्रों में सामने आने वाली अनियमितताओं से जुड़े केस स्टडी पर चर्चा के साथ-साथ प्रक्रियाओं के दौरान अधिकारियों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा दैनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।

‘सतर्कता संवाद’ ने सतर्कता अधिकारियों एवं परिचालन अधिकारियों के बीच खुले संवाद के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया, जिसमें व्यावहारिक चुनौतियों और व्यवस्था में संभावित सुधारों पर चर्चा हुई। यह पहल निवारक सतर्कता, पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा के प्रति बीएसपी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button