lifestyleReligionअन्‍यछत्तीसगढ़जीवन-शैलीभिलाईमनोरंजन

राखियों से सजा विधायक देवेंद्र यादव का रक्षाबंधन, हजारों बहनों ने बांधा भाईचारे का धागा

सेक्टर-5 में उमड़ा स्नेह का सैलाब, विधायक बोले—भिलाई मेरा परिवार, बहनों का प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत

भिलाई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की ओर से सेक्टर-5 में भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां समारोह में पहुंचीं। बहनों ने तिलक लगाकर विधायक को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

राखियों से सजा विधायक देवेंद्र यादव का रक्षाबंधन, हजारों बहनों ने बांधा भाईचारे का धागा

सुबह से ही सेक्टर-5 स्थित आयोजन स्थल पर बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए बैठने, भोजन और सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों और सुआ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में स्थानीय संस्कृति की खास छाप छोड़ी।

बहनों के स्नेह से भावुक हुए विधायक

राखी बंधवाने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “भिलाई मेरा परिवार है। यहां की बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है।”

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। भिलाई की बहनों के साथ हर वर्ष यह पर्व मनाना उनके लिए विशेष और भावुक अनुभव है।राखियों से सजा विधायक देवेंद्र यादव का रक्षाबंधन, हजारों बहनों ने बांधा भाईचारे का धागा

विधायक ने कहा कि बहनों का स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक भाई के रूप में वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।

महिलाओं ने दिया स्नेह और आशीर्वाद

समारोह में पहुंचीं महिलाओं ने विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। महिलाओं ने कहा कि विधायक के साथ उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि भाईचारे, अपनत्व और विश्वास का भी है।

राखियों से सजा विधायक देवेंद्र यादव का रक्षाबंधन, हजारों बहनों ने बांधा भाईचारे का धागा

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विशेष भोजन और मनोरंजन की व्यवस्था की गई। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को पारंपरिक रंग में रंग दिया।

“आपका स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान”

समारोह के अंत में विधायक देवेंद्र यादव ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आपका स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। भिलाई की बहनों का यह प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे, यही मेरी कामना है।”

रक्षाबंधन समारोह ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की महिलाओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव की तस्वीर भी पेश की।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button