chhattisgarhअन्‍यछत्तीसगढ़रायपुरविविध विषय

लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: राज्यपाल रमेन डेका…

चाम्पा स्कूल में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं का सम्मान

रायपुर । बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों, PAT में चयनित छात्रों तथा ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया गया।

जुनून और मेहनत सफलता की कुंजी

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने आचरण और व्यवहार से विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनना चाहिए।

लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: राज्यपाल रमेन डेका...

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने भीतर जुनून पैदा करें और उसे वास्तविकता में बदलने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें। उन्होंने नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ अपनी पसंद के विषय में विशेषज्ञता हासिल करने के अवसर मिलते हैं।

डिजिटल तकनीक का संतुलित इस्तेमाल जरूरी

राज्यपाल ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक का उपयोग आवश्यकता और उद्देश्य के अनुरूप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और एआई सुविधाजनक साधन हैं, लेकिन इनका अत्यधिक इस्तेमाल आत्ममंथन और रचनात्मक क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: राज्यपाल रमेन डेका...
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90

चाम्पा के लिए ऐतिहासिक अवसर: टंकराम वर्मा

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्यपाल के चाम्पा आगमन को गांव के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया। अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों से असफलताओं से निराश न होकर निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

मां की स्मृति में लगाया अमलताश का पौधा

राज्यपाल ने अपनी स्वर्गीय माता चम्पावती डेका की स्मृति में विद्यालय परिसर में अमलताश का पौधा रोपा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

बिहान की आजीविका दीदियों के उत्पादों की सराहना

समारोह के दौरान ‘बिहान’ योजना से जुड़ी आजीविका दीदियों द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने धान और चावल के बीजों से तैयार हस्तनिर्मित राखी राज्यपाल को बांधी। राज्यपाल ने महिलाओं की रचनात्मकता और उनके उत्पादों की सराहना की।

लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: राज्यपाल रमेन डेका...
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90

कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षाविद एस.एम. पाध्ये, डॉ. निशा झा, डॉ. डी.एन. राय और भूषण धुरंधर को सम्मानित किया गया। वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों में 12वीं के स्टेट टॉपर जिज्ञासु वर्मा, साक्षी वर्मा, 10वीं के अमित कुमार टंडन तथा PAT में चयनित प्रवीण डहरिया, ममता साहू और मयंक वर्मा को भी सम्मान मिला।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

 संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button