दुर्ग

गहोई वैश्य समाज का ‘महाकुंभ’ 11 जनवरी 2027 को झांसी में, देशभर से 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ गहोई वैश्य छत्तीसगढ़ सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि गहोई वैश्य राजनीतिक चिंतन बैठक का आयोजन भोपाल के मानस भवन में किया गया था उसमें अखिल भारतीय स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि गहोई वैश्य समाज का एक राजनीतिक सम्मेलन गहोई महाकुंभ के नाम से झांसी में किया जाएगा।

जिसकी योजना को बनाने के लिए यह बैठक अखिल भारतीय स्तर पर बुलाई गई थी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी गुप्ता, उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कृषक आयोग के सदस्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुझे (ब्रजेश बिचपुरिया) आमंत्रित किया गया था।

इस बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय रामगोपाल चिरौलिया (डल्लू भैया ) अध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज और कार्यक्रम में मंच का संचालन महामंत्री दीपक सावला द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में श्याम बिहारी गुप्ता जी ने कहा कि हमको अपनी समाज की एकता का प्रदर्शन 11 जनवरी 2027 को होने वाले पूरे देश से 50000 गहोईयों को एकत्र होने का लक्ष्य रखा गया है यह लक्ष्य ही हमारे राजनीतिक भविष्य को तय करेगी और हमें राजनीतिक क्षेत्र में उसे सम्मान प्राप्त होगा ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री बिचपुरिया ने कहा कि आज हमारे समाज में सेवा के क्षेत्र में ,उद्योग क्षेत्र में व्यापार क्षेत्र में ,राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज के लोग बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं लेकिन हम अपने काम और अपने योगदान की चर्चा नहीं करते हैं।

इसलिए हमें राजनीतिक क्षेत्र में जो हमारी रिश्तेदारी है वह प्राप्त नहीं हो रही है इसलिए पूरे देश के गहोई बंधुओ से आवाहन करता हूं कि 11 जनवरी 2027 को होने वाले गहोई कुंभ को सफल बनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल जी चिरौलिया ने इस संबंध में पूरे देश में जगह-जगह बैठके लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का लक्ष्य तय किया है और इस संबंध में वो समर्पित भाव से अपना योगदान दे रहे हैं इसके साथ ही कार्यक्रम के मुख्य संयोजक के रूप में लखन जी को नौगरिया बनाया गया।

उपस्थित सभी युवा महिलाओं और अन्य सदस्यों ने हाथ उठाकर के तालियां बजा करके उनका भव्य स्वागत किया उन्होंने अपने भाषण में यह दायित्व जो मुझे दिया गया है उसको मैं पूरे तन मन धन से पूर्ण करूंगा इसके साथी ही उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल जी चिरोलिया द्वारा भी इस कार्यक्रम के लिए 11 लाख व्यक्तिगत रूप से देने की घोषणा की उपस्थित जन समुदाय ने ताली बजाकर के उनका भी स्वागत किया इस कार्यक्रम में नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी गुप्ता ,भोपाल समाज के अध्यक्ष तनुज गुप्ता ,महाकौशल क्षेत्र के अध्यक्ष शिव निगरा मालवा क्षेत्र के अध्यक्ष, रमेश सोनी झांसी से संजय पटवारी और बहुत बड़ी संख्या में अन्य क्षेत्र से आए हुए स्वजातीय बंधु महिलाओं और युवकों ने बैठक में हिस्सा लिया और करतल ध्वनि से झांसी में होने वाले महाकुंभ को तन मन धन से सफल बनाने का संकल्प लिया l

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button