अन्‍यदुर्ग

ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों की बैठक आयोजित कर साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता का दिया गया संदेश

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

चौकी अजोरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास एवं जन मित्र योजना के अंतर्गत क्षेत्र के ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों की जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित चालकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नागरिक सहायता हेल्पलाइन 1933 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशा मुक्त होकर वाहन चलाने, यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, उठाईगिरी, पॉकेटमारी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक का उद्देश्य पुलिस एवं नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षित एवं अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

सराहनीय कार्य :

उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में चौकी अजोरा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि साइबर अपराध, संदिग्ध गतिविधियों अथवा किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। यातायात नियमों का पालन करें, नशा मुक्त होकर वाहन चलाएं तथा सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button