chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 चालकों पर लगा भारी जुर्माना…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा जिले भर में विशेष अभियान चलाकर नशे की स्थिति में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। दिनांक 06 जून 2026 को रात्रि 10:00 बजे से 01:00 बजे तक दुर्ग जिले के सभी अनुविभागीय क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट स्थापित कर विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा ब्रिथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 15 वाहन चालक शराब सेवन करने के उपरांत वाहन चलाते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर ₹12,000 से ₹15,000 तक का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों की डिक्की एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं की भी जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना रहा।

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिले के समस्त थाना पुलिस स्टाफ द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्रभावी वाहन जांच एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन करने के पश्चात किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की स्थिति में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। जिले में इस प्रकार की सघन जांच एवं वैधानिक कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button