chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

“अधिकारी सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन को तय समय-सीमा में करें निराकरण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – ललित चन्द्राकर

थनौद/दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत ग्राम थनौद में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चन्द्राकर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विधायक श्री चन्द्राकर ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही को आवास की प्रतीकात्मक चाबी, मनरेगा के तहत परिवारों को जॉब कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसिकल वितरित की गई।

हितग्राहियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मोदी के गारंटी के अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर दिखाया है।

महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, रामलाल दर्शन, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना,तेंदूपत्ता बोनस हो या प्रधानमंत्री आवास – हर गारंटी को हम पूरा कर रहे हैं। मैं सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि सुशासन तिहार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निराकरण तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। यह सरकार की प्राथमिकता है।

जनता की समस्याओं के निराकरण में यदि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शासन जनता के द्वार पर है, तो जवाबदेही भी तय होगी। थनौद में गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी देकर हम स्वस्थ छत्तीसगढ़ की नींव रख रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास की चाबी से एक परिवार का पक्के घर का सपना साकार हुआ है। जॉब कार्ड से हमारे ग्रामीण भाइयों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और ट्राइसिकल से दिव्यांग भाई-बहनों का जीवन आसान होगा। यही सुशासन का असली मतलब है – हर हाथ को काम, हर सिर पर छत और हर चेहरे पर मुस्कान।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू जी, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी, लिकेश्वर देशमुख जी, ग्राम सरपंच श्रीमती मेनका देशमुख जी, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू जी, जनपद पंचायत सदस्य नंदकुमार साहू जी, महामंत्री पुराण देशमुख जी, चमन यदु जी,

दिनेश देशमुख जी, दिलीप देशमुख जी, नारायण साहू जी, माखन साहू जी, डॉ. राजेश्वर यादव जी, नंदू निर्मलकर जी, सरपंचगण भुवन लाल देशमुख जी, मोतिम निषाद जी, श्रीमती अनुसुइया साहू जी, श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे जी सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button