साईंराम व्हील्स ठगी मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी पर भिलाई चेम्बर ने दिया धन्यवाद…

भिलाई। हाल ही में साईंराम व्हील्स में हुई ठगी के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई पर भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की टीम ने पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि इस प्रकार की ठगी की घटनाएँ व्यापार जगत के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
अपराधियों की गिरफ्तारी से व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। चेम्बर ने विशेष रूप से एसपी साहब और अतिरिक्त एसपी साहब को धन्यवाद दिया, जिन्होंने तत्परता और गंभीरता से इस मामले में कार्रवाई की। श्री भसीन ने कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय है और भविष्य में भी इसी प्रकार का समन्वय जारी रहेगा।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने कहा कि चेम्बर और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और भी प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। इस अवसर पर चेम्बर की टीम के सदस्य सुनील मिश्रा और मनोहर कृष्णानी ,नरेश गुप्ता , चिन्ना राव,रितेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




