chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

चोरी की ई-रिक्शा को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी गई ई-रिक्शा बरामद की…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी प्रताप गोस्वामी निवासी बांबे आवास उरला, दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.06.2024 की रात्रि लगभग 09:30 बजे वह अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा क्रमांक CG 07 CQ 8647 से पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग स्थित उर्स मेले में आया था तथा ई-रिक्शा को कचहरी गेट के पास खड़ी कर लॉक कर परिवार सहित उर्स देखने चला गया।

लगभग 10:30 बजे वापस आने पर ई-रिक्शा मौके से गायब मिली। आसपास पता तलाश करने पर वाहन का कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 299/2024 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति लाल रंग की ई-रिक्शा को बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चाणक कुमार निवासी ग्राम बोरी नगपुरा तथा गोविन्द यादव निवासी कोसा नगर मार्केट लाइन के पीछे सुपेला भिलाई बताया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वर्ष 2024 में उर्स मेले के दौरान उक्त ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई ई-रिक्शा बरामद कर जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से ई-रिक्शा चोरी कर बेचने का प्रयास किया जा रहा था।

▪️ घटनास्थल : कचहरी गेट के पास, पुराना बस स्टैण्ड उर्स मेला परिसर, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. चाणक कुमार, निवासी ग्राम बोरी नगपुरा
2. गोविन्द यादव, निवासी कोसा नगर मार्केट लाइन के पीछे, सुपेला भिलाई

▪️ जप्त सामग्री : 1. लाल रंग की ई-रिक्शा क्रमांक CG 07 CQ 8647 कीमती लगभग 50,000 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित पतासाजी कर चोरी गई ई-रिक्शा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button