chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सुशासन तिहार में शीतल जल एवं छाछ का वितरण…

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के नगर निगम क्षेत्र में पुराना गंज मंडी में आयोजित शिविर में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शीतल पेयजल एवं छाछ का वितरण किया गया। शिविर में पहुंचे नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आये अनेक लोगों ने शिविर स्थल पर ही लगे वितरण स्थल पर पहुंचकर शीतल जल एवं ठंडी छाछ का भरपूर आनंद लिया।

समाधान शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल एवं मच तक भी छाछ वितरण किया गया। छाछ की व्यवस्था श्रीमती नविता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मंच सर्व ब्राह्मण समाज एवं आलोक शर्मा द्वारा किया गया तथा खुद लोगों को वितरण के लिए अपनी सेवाएं भी दीं।

शीतल जल की व्यवस्था समाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही, मुकेश तिवारी, राकेश शर्मा, श्याम तिवारी, आलोक तिवारी, श्रीमती नविता शर्मा, श्रीमती रत्ना नारम देव, प्रीति अजय बेहरा सहित समाज जनों ने सेवा प्रदान की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button