chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

परिवार परामर्श केंद्र का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण– काउंसलिंग प्रक्रिया में सहभागिता कर किया परामर्श…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.05.2026 को महिला थाना, दुर्ग स्थित परिवार परामर्श केंद्र में कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित काउंसलिंग प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा सभी काउंसलरों से मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव, काउंसलिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं समाधान के उपायों पर चर्चा की गई।

साथ ही परिवारिक विवादों के निराकरण हेतु अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। रविवार को आयोजित पुरुष पक्ष की शिकायतों के संबंध में आयोजित काउंसलिंग सत्र में कलेक्टर द्वारा स्वयं सहभागिता करते हुए संबंधित पक्षों को परामर्श दिया गया तथा काउंसलिंग प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा गया। उन्होंने प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित किए।

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में महिला थाना, दुर्ग में पदस्थ समस्त काउंसलरों एवं स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु विधिक एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लें तथा शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से समस्याओं का निराकरण करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button