अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं…

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन सृजन के तहत नये कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां निभाते हुए पार्टी को सक्रिय बनाने का आग्रह किया, जो पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस दौरान दुर्गग्रामीण विधानसभा में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष चर्चा हुई।

ताम्रध्वज साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनसेवा, संघर्ष और एकजुटता के माध्यम से संगठन लगातार मजबूत हो जनता के मुद्दों की आवाज प्रभावी रूप से उठाई जाये। इस अवसर जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारी गण रिवेन्द्र यादव, टिकेश्वरी लाल देशमुख,योगिता चन्द्रकार, लक्ष्मी साहू, उत्तरा कोसरे,प्रदीप चन्द्रकार, कृष्णा देवांगन,डॉ पिलेश्वर साहू,जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल,रुपेश देशमुख,मुकुंद पारकर, बहादुर नेताम, राजेश साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button