chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

केंद्रीय बजट 2026-27 पर कांग्रेस का हमला “हर वर्ग को निराश करने वाला बजट”— ताम्रध्वज साहू

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने में असफल रहा है और इसमें आम नागरिकों की समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं दिखाई देता।

बेरोजगारी, महंगाई और किसान पूरी तरह उपेक्षित

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बजट में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सुधार जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। सरकार ने पुराने प्रावधानों को नए शब्दों में प्रस्तुत कर केवल आंकड़ों की बाजीगरी की है।

“जुमलेबाज़ी का दस्तावेज़ बनकर रह गया बजट”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट महज़ घोषणाओं और औपचारिकताओं का दस्तावेज़ बनकर रह गया है। योजनाओं की लंबी सूची और बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो की गई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनसे आम जनता को वास्तविक राहत कैसे मिलेगी
विशेष रूप से मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लिए बजट में कोई ठोस राहत नजर नहीं आती।

छत्तीसगढ़ की अनदेखी पर उठाए सवाल

पूर्व गृहमंत्री साहू ने बजट में छत्तीसगढ़ की घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के लिए
▪️ कोई बड़ा विकास प्रोजेक्ट
▪️ कोई विशेष पैकेज
▪️ कोई नई औद्योगिक या कृषि योजना
घोषित नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होने के बावजूद छत्तीसगढ़ को बजट में कोई विशेष प्राथमिकता नहीं दी गई।

स्मार्ट सिटी योजना का भी किया जिक्र

ताम्रध्वज साहू ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2015 में घोषित स्मार्ट सिटी योजना को 2025 तक अधूरी अवस्था में बंद कर दिया गया, और एक भी शहर वास्तव में स्मार्ट नहीं बन पाया। अब शहरों के विकास के लिए नई योजना लाई गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उससे शहरों का वास्तविक और टिकाऊ विकास कैसे होगा

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button