chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3.160 किलोग्राम गांजा जप्त…

दुर्ग/ विजय अग्रवाल, भा.पु.से., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में, मणिशंकर चन्द्रा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं हर्षित मेहर, भा.पु.से., नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख़्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 18.01.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अंडरब्रिज के पास, बाके कबाड़ी दुकान के सामने, थाना मोहन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति नीले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना की तस्दीक उपरांत निरीक्षक केशवराम कोसले, थाना प्रभारी मोहन नगर, हमराह स्टाफ एवं स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :

▪️ नाम – चैतन्य सबर
▪️ पिता – नरेन्द्र सबर
▪️ उम्र – 28 वर्ष
▪️ पता – महाराणा पाड़ा, ग्राम पंडीगांव, थाना जयपटना, जिला कालाहांडी (उड़ीसा)

जप्त मशरूका :

▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा – 03 पैकेट
▪️ कुल वजन – 03 किलो 160 ग्राम
▪️ अनुमानित कीमत – ₹1,58,000/-

दिनांक 18.01.2026 को 13:04 बजे समक्ष गवाहों के विधिवत जप्ती की गई। आरोपी का कृत्य धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे धारा 51(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देकर दिनांक 18.01.2026 को 13:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केशवराम कोसले एवं थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है। दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button