
दुर्ग-पुलिस :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल* के निर्देश पर एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात )* के मार्गदर्शन में *यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज *दिनांक 5 जनवरी 2026 को दुर्ग / भिलाई / कुम्हारी क्षेत्र में* यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा *ऐसे वाहन चालक जो दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण कर एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वहां चलाते पाए गए उन्हें गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया, और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आभार भी व्यक्त किया गया* तथा अपने आसपास मित्र परिजनों को भी *हेलमेट एवं सीट बेल्ट की महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने शपथ दिलाया गया।
सम्मान के साथ-साथ ऐसे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक *जो हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वहां नहीं चला रहे थे उन्हें रोक कर समझाइश दिया गया* कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट अवश्य लगाये, *जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी आपका परिवार सुरक्षित रहेगा इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सदैव पालन करने समझाइए दी गई।*
जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ *दुर्ग के बस स्टैंड एवं पटेल चौक में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जिंगल का प्रसारण शुरू किया गया, जिसमें हेलमेट पहने, सीट बेल्ट पहने, नशे में वाहन ना चलाने, गलत पार्किंग ना करने, यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने अपील की गई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




