
सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा प्रसिद्ध गायक पद्मविभूषण के. जे. येसुदास को समर्पित “येसुदास नाईट” संगीत संध्या का आयोजन दिनांक 27 दिसंबर, 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के विख्यात गायक पी. टी. उल्लास कुमार ने अपनी सधी हुई एवं भावपूर्ण आवाज़ में के. जे. येसुदास के अमर गीतों को प्रस्तुत किया।
इस विशेष संगीतमय संध्या में शास्त्रीय गायकी, भाव और संगीत साधना का अनुपम संगम देखने को मिला। पी. टी. उल्लास कुमार की प्रस्तुतियों को उपस्थित संगीत प्रेमियों ने खूब सराहा। इस संगीतमय संध्या में संगतकर्ता कलकारों के रूप में के. एल. बालासुब्रमण्यम, साईं चक्रवर्ती, रविंद्र कर्माकर, राजेश समुंदरे, आशुतोष लांजेवार, सतेंद्र सोनवानी तथा देबब्रत मजूमदार ने प्रभावशाली वादन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सुश्री अंजली शुक्ला तिवारी एवं सुश्री गौतमी चक्रवर्ती ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढाई।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर, महाप्रबंधक ए. बी. श्रीनिवास, अध्यक्ष (ऑफिसर्स एसोसिएसन) नरेंद्र कुमार बंछोर एवं परविंदर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) राजेन्द्र प्रसाद सहित प्रभंजय चतुर्वेदी, दुष्यंत हरमुख, दीपांकर दास एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के सुप्रियो सेन द्वारा किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




