
दुर्ग । दिनांक 25.12.2025 से 29.12.2025 तक जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मिश्रा ( बागेश्वर धाम) के श्रीमुख से कथा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न *गणमान्य नागरिकों सहित लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 30 राजपत्रित अधिकारी, 50 निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं यातायात मिलाकर कुल 600 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की लगाई गई ड्यूटी।
अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है* कार्यक्रम स्थल का *सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरे से निगाह रखी जाएगी तथा बीडीएस टीम व्दारा भी लगातार चेकिंग किया जा रहा है।
साथ ही श्रद्धालुगणों के साथ असामाजिक तत्व तथा चोरों द्वारा अपराध घटित करने के अंदेशा पर शादी वर्दी में भी पृथक से पुलिस बल लगाया गया है। कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व आज दिनांक 24.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में रिहर्सल किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




