कैरियररोजगार

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में ट्रेनी पदों पर भर्ती, जान लें कौन कर सकता है आवेदन…

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में ट्रेनी (सेल्स एवं मार्केटिंग) पदों पर भर्ती निकली है। जिन इच्छुक  व योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 31 अगस्त, 2025 तक 20 से 30 वर्ष है। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
  • मार्केटिंग और सेल्स में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन कहां भेजें 

एप्लीकेशन महाप्रबंधक, मानव संसाधन विभाग, केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड, सातवीं मंजिल, मेकर चैंबर III, नरीमन पॉइंट, मुंबई-400021 को भेजे जा सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स बी भेजने होंगे-

  • बर्थ सर्टिफिकेट / एसएससी / एसएसएलसी प्रमाणपत्र (जन्मतिथि सहित)
  • अपडेटेड बायोडाटा
  • एसएससी/एसएसएलसी/दसवीं कक्षा, पीयूसी/10+2/इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और अन्य योग्यताओं आदि की मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट की कॉपीज
  • अनुभव प्रमाणपत्रों की प्रतियां
  •  कोई अन्य प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू शामिल है। सेलेक्टेड उम्मीदवारों का इंटरव्यू ऑनलाइन/व्यक्तिगत रूप से होगा। उम्मीदवारों को उनके आवेदन में दी गई ईमेल आईडी पर साक्षात्कार(इंटरव्यू) की तारीख और समय की पूर्व सूचना दी जाएगी। इंटरव्यू के लिए बुलावा/प्रवेश पूरी तरह से अस्थाई है, उम्मीदवारों की आयु/योग्यता/श्रेणी आदि का सत्यापन नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button