
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंजोरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नवभारत क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी जैसे खेल हमारे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं, जहाँ वे अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आगे श्री चंद्राकर ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर सरपंच संतोषसारथी जी, भीखमसाहू, देवव्रत्तिवारी, जन्मेजयसाहू, हेमंतदेशमुख, मुकेशसाहू, लेखरामसाहू, नारायणसाहू, दयालुरामसाहू, चैतूरामसाहू, नवभारत क्रीड़ामंडल के सदस्य और समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




