छत्तीसगढ़दुर्ग

क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन…

उत्कृष्ट कार्य हेतु विभाग के 18 कर्मचारी सम्मानित...

दुर्ग – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

ध्वजारोहण पश्चात् उनके द्वारा पॉवर कंपनी के चेयरमेन का संदेश वाचन कर कंपनी की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय एस.मनोज एवं सलील कुमार खरे सहित दुर्ग क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर खंडेलवाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 12 कर्मचारियों को यथा कार्यालय सहायक श्रेणी एक श्रीमती पुष्पा रात्रे एवं राजेन्द्र सिंह, परिचारक श्रेणी एक(लाइन)  गिरधर लाल साहू एवं राजू शर्मा, लाइन सहायक श्रेणी एक शोभा राम पटेल, परीक्षण सहायक श्रेणी दो वाय दामोदर राव एवं रामानुज साहू, लाइन सहायक श्रेणी दो नोहर लाल निर्मलकर, संतोष कुमार, नारायण प्रसाद देशमुख एवं मनुज कुमार निषाद तथा दफ्तरी अश्विनी कुमार साहू को रजत पदक, प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि सहायक अभियंता अविनाश कुमार दुबे को पॉवर कंपनी राज्य मुख्यालय स्तर पर एवं कार्यालय सहायक श्रेणी एक जितेन्द्र जैन को मुख्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया गया।

जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा कनिष्ठ अभियंता उत्तम कुमार सोनी को जिले में प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण 2025 में विशेष योगदान हेतु लाईन सहायक श्रेेेेणी दो योगेश्वर प्रसाद पटेल एवं कन्हैया लाल साहू को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किय गया।

वृक्षारोपण महोत्सव 2025 में सुन्दर फोटो अपलोड करने की प्रतियोगिता में प्रकाशन अधिकारी श्रीमती माया चन्द्राकर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दुर्ग रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरुस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button