छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया…

दुर्ग – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की और कहा कि आइए, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और स्वतंत्रता का उत्सव मिलकर मनाएं।

“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की आज़ादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देना है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ़ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह अभियान हमें हमारी आज़ादी के महत्व की याद दिलाता है और हमें एकजुट होकर अपने देश के प्रति अपने प्रेम और गर्व को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button