छत्तीसगढ़भिलाई

“तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा: बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने किया ‘हर घर तिरंगा’ का आह्वान, विधायक रिकेश सेन की सराहना….

भिलाई नगर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भिलाई जिला भाजपा द्वारा वैशाली नगर विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

विधायक रिकेश सेन के निमंत्रण पर बॉलीवुड अभिनेत्रियां जया प्रदा और प्रीति झंगियानी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं और देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

भव्य रैली और जनता का उत्साह

बैकुंठ धाम से प्रारंभ हुई यात्रा मिलन चौक, शीतला कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर मार्केट, पावर हाउस, फल मंडी और जलेबी चौक होते हुए विभिन्न इलाकों से गुज़री। जगह-जगह आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों से माहौल देशप्रेम से सराबोर रहा।

तेलुगू में बोलीं जया प्रदा, विधायक की सक्रियता पर किया प्रशंसा

आंध्र समाज द्वारा भव्य स्वागत में अभिनेत्री जया प्रदा ने तेलुगू में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा –

“भिलाई की जनता के लिए विधायक रिकेश सेन का दिन-रात काम करना प्रेरणादायक है। उनके हर कार्यक्रम में जनता की भारी भागीदारी होती है।”

प्रीति झंगियानी ने प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को सराहा

‘मोहब्बतें’ और ‘एलओसी कारगिल’ फेम अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने कहा –

“हर घर तिरंगा अभियान हमारे अमर शहीदों को नमन करने और आज़ादी का जश्न मनाने का अवसर है। हमें गर्व है कि हम इस राष्ट्र निर्माण की पहल का हिस्सा हैं।”

‘हर घर तिरंगा’ – राष्ट्र निर्माण का प्रतीक

विधायक रिकेश सेन ने कहा –

“यह अभियान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज से व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास है, जो सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण की भावना को मज़बूत करता है।”

विभिन्न समाजों का गर्मजोशी से स्वागत

श्रीराम सिंधी पंचायत, उड़िया समाज और आंध्र समाज ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में पोट्टी रामुलु और अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

बाइक रैली और महिला मोर्चा की भागीदारी

यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button