छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

8 सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी गई बिदाई…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 8 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सहायक राजस्व निरीक्षक ह्दय राम कौशिक, मजदूर द्रौपती बाई नेताम, रूखमणी बाई, हेल्पर/क्लीनर प्रमोद शर्मा, चौकीदार राम बगस, सफाई कामगार नागेश, गीता बाई, अप्पाराव को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

निगम आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। साथ ही निगम हित में किए गए उनके सराहनीय कार्यों को याद किये । निगम के यूनियन पदाधिकारियो ने सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रति अपने उदगार व्यक्त किए।

कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल अवधि को सबके समक्ष साझा करते हुए शासन एवं निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किए। बिदाई कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो को उपायुक्त नरेंद्र बंजारे ने आभार व्यक्त किए। विदाई समारोह में मुख्य रूप से राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, शरद दुबे, संजय शर्मा, शशिभूषण मोहंती, के के सिंह एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button