छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई की स्वरा गुप्ता ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, देश और छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी स्वरा गुप्ता (अग्रहरि) ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 25 से 27 जुलाई 2025 तक आयोजित 9वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप ‘इंडियन चैलेंजर कप’ में हिस्सा लेते हुए स्वरा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

8 देशों के 12,000 खिलाड़ियों को पछाड़ा

इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, मलेशिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, सूरीनाम और ओमान सहित 8 एशियाई देशों के करीब 12,000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्वरा की यह जीत न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के लिए एक गर्व का पल भी है।

परिवार और प्रशिक्षकों की मेहनत का नतीजा

स्वरा के पिता सूरज गुप्ता, जो कि रामनगर में मोबाइल शॉप चलाते हैं, ने बताया कि,

स्वरा बचपन से ही पढ़ाई के साथ खेलों में भी बेहद रुचि रखती है। वह हमेशा अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत से आगे बढ़ती रही है।

स्वरा को भिलाई की ELITE KARATE ACADEMY में प्रशिक्षक नंद किशोर कुशवाहा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह जीत स्वरा की मेहनत, परिवार के सहयोग और कोचिंग टीम की लगन का परिणाम है।

शकराचार्य विद्यालय की छात्रा है स्वरा

स्वरा वर्तमान में शकराचार्य विद्यालय, हुडको में कक्षा छठवीं की छात्रा है। इससे पहले भी वह रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

भिलाई और जिले में खुशी का माहौल

स्वरा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल, समाज और खेल जगत में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच उसकी तारीफों का सिलसिला जारी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button