
Bank Jobs 2025 : बैंक में जॉब तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन बैंक ने अपरेटिस की बंपर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अप्लीकेशन फॉर्म इंडियन बैंक की वेबसाइट या फिर nats.education.gov.in पर जाकर भर सकते हैं. इस प्रक्रिया के जरिए 1500 अपरेंटिस की भर्ती होगी.
नोटिफिकेशन के अनुसार, मेट्रो/अर्बन ब्रांच में अपरेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15000 रुपये और रूरल/सेमी अर्बन ब्रांच में अपरेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवारों को 12000 रुपये महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है.
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी.
अपरेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. जिनके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




