
भिलाई — प्रदेशभर में 22 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस पार्टी की आर्थिक नाकेबंदी (हड़ताल) को लेकर सोमवार को ट्रैफिक विभाग ने नेहरू नगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता एएसपी ट्रैफिक ऋचा शर्मा ने की, जिसमें भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन (BTTTA) के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए।
बैठक में हड़ताल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और ट्रांसपोर्ट संचालन को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रशासन ने सभी ट्रांसपोर्ट यूनियनों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की और निर्धारित समय पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।
यूनियन का आश्वासन: नियमों का पालन करेंगे सभी सदस्य
BTTTA की ओर से यूनियन अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी सदस्य प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देंगे।
प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीएसपी एस.एस. विद्यराज, ट्रैफिक टी.आई. मनीष शर्मा, पुष्पेन्द्र भट्ट, जे.आर. कुर्रे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यूनियन की ओर से सुधीर सिंह, महेन्दर सिंह, बलजींदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, शाहनवाज़, लाला भैया, सुनील यादव, रिज्जू सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
ट्रांसपोर्टरों से आग्रह: 10 बजे से पहले या 2 बजे के बाद ही करें गाड़ियों का मूवमेंट
प्रशासन और यूनियन दोनों ने ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे अपने वाहन सुबह 10:00 बजे से पहले या दोपहर 2:00 बजे के बाद ही सड़कों पर लाएं, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति या जाम से बचा जा सके और प्रशासन को पूरा सहयोग मिल सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




