
जिले में अब तक 272.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग / जिले में 1 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक 272.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 393.9 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 217.4 मिमी. तहसील भिलाई 3 में दर्ज की गई है।
इसके अलावा तहसील बोरी में 229.0 मिमी, तहसील अहिवारा में 326.9 मिमी, तहसील धमधा में 226.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 242.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 09 जुलाई को तहसील दुर्ग में 52.0 मिमी, तहसील धमधा में 93.1 मिमी, तहसील पाटन में 68.2 मिमी, तहसील बोरी में 80.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 67.4 मिमी और तहसील अहिवारा में 104.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना
दुर्ग / वर्ष 2022-23 एवं 2025 में पदोन्नत हुए छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किया जाएगा। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने संभाग अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर अवगत कराया है कि जिले में पदस्थ छात्रावास अधीक्षकों का संभाग स्तरीय काउंसलिंग हेतु प्रस्ताव एवं रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग को उपलब्ध कराया गया है।
जिसके आधार पर छात्रावास अधीक्षकों की वरिष्ठता सूची एवं संभाग में रिक्त पदों की सूची तैयार की गई है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने उक्त वरिष्ठता सूची एवं रिक्त पदों की सूची संबंधित कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिले की वेबसाइट में प्रकाशित कर संलग्न सूची अनुसार कर्मचारियों को सूचित करने कहा है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 11 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक सुसंगत दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात् दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। संभाग स्तरीय काउंसलिंग की तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। उक्त काउंसलिंग निर्धारित तिथि को दोपहर 12 बजे से कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग उद्योग भवन दुर्ग के सभा कक्ष में नियत की गई है।
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढ़ाबा जिला दुर्ग निवासी मृतिका नीता बाई विगत 11 जनवरी 2024 को आग में जल जानेे के पश्चात् ओम अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान 18 जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार ग्राम नगपुरा निवासी मृतिका बिराजो बाई विगत 27 अगस्त 2024 को एनीकेट शिवनाथ नदी के गहरे पानी में डुबने से एवं ग्राम निकुम निवासी मृतक डिलेश कुमार पटेल विगत 18 जनवरी 2023 को आग से जल जाने के पश्चात् उपचार के दौरान 21 मार्च 2023 को मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. श्रीमती नीता बाई के पति महेन्द्र सिंह, स्व. श्रीमती बिराजो बाई के पुत्र पन्नालाल निषाद और स्व. डिलेश कुमार पटेल के पत्नी श्रीमती रूखमणी पटेल को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




