छत्तीसगढ़दुर्ग

जिले में कृषि आदान सामग्रियों की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित…

दुर्ग / जिले में खरीफ 2025 हेतु फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्रियों के मांग/भण्डारण/वितरण के साथ-साथ गुण नियंत्रण तथा निरीक्षण एवं कीट व्याधि नियंत्रण के संबंध में सतत निरागनी हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

उप संचालक कृषि संदीप भोई से मिली जानकारी अनुसार सहायक संचालक कृषि सुमन कुमार कोर्राम को सतत निगरानी हेतु जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसका मो. 9691324528 है। इसके अलावा सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती सत्यवती सहायक सांख्यिकी अधिकारी मो. 9691770113, कृषि विकास अधिकारी अमित जोशी मो. 9907109662, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती संपदा लहरे मो. 9826129827, अनिल चन्द्राकर मो. 8817592112, श्रीमती निशा सिंह मो. 9993942211, श्रीमती पूनम चन्द्राकर मो. 9926169876 और मुख्य लिपिक श्रीमती सुनिता लाउत्रे मो. 9977826088 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष के दायित्व सौपी गई है।

संबंधित अधिकारी संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर से प्राप्त लक्ष्य एवं निर्देशानुसार अधिनस्थ कार्यालयों से जानकारी/प्रगति संकलित कर समयावधि में वरिष्ठालय को प्रेषित कर नियमानुसार नियंत्रण कक्ष का संचालन करेंगे। कृषकगण मुख्यतः मोबाईल नंबर 9907109662 पर संपर्क करने के साथ-साथ उपरोक्त दिये गये मोबाईल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button