
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात गलन शाला क्रमांक-3 विभाग के वेलफेयर बिल्डिंग-5 स्थित सभागार में 28 जून 2025 को राजभाषा कार्यशाला का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (एस.एम.एस. 3) त्रिभुवन बैठा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एस.एम.एस.3) एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी सुश्री पुष्पा एम्ब्रोस, महाप्रबंधक डी. विजित व दिलीप वार्ष्णेय, उप महाप्रबंधक कमल किशोर, हितेश डोंगरे, रजत सरकार, जावेद अहमद अंसारी, सहायक महाप्रबंधक प्रकाश आत्मपूज्य, वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री श्रुति पाण्डेय, उप प्रबंधक सुश्री पुष्पा गढ़े एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि त्रिभुवन बैठा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, हिंदी कार्यशाला के माध्यम से हमें ना केवल राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी मिलती है वरन हिंदी के प्रति ज्ञान में भी वृद्धि होती है। हिंदी में समस्त कार्यालयीन कार्य करने से संप्रेषण में सरलता होती है।

हमारा विभाग इस्पात गलन शाला क्रमांक-3 शत-प्रतिशत पत्राचार हिंदी में करने को संकल्पित है। विश्व के अनेक देश अपनी भाषा में समस्त शिक्षा एवं सभी कार्यालयीन कार्य करते हैं, ऐसे देशों में उन्नति का स्तर अत्यंत सराहनीय है। हमें भी अपनी भाषा में शिक्षा व्यवस्था अपनानी होगी और तब हम आज की तुलना में कहीं बेहतर और उन्नत होंगे। उन्होंने कहा कि इस्पात गलन शाला में सरल हिंदी के माध्यम से सभी पत्राचार किए जाते हैं।
हम विभागीय स्तर पर संपूर्ण नोटिंग, ड्राफ्टिंग एवं ई-मेल आदि हिंदी में ही करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाप्रबंधक, (एस.एम.एस.3) उमाशंकर परगनिहा ने बताया कि विभाग द्वारा पिछली तिमाही में ‘क’ क्षेत्र में पत्र व्यवहार शत-प्रतिशत हिंदी में किया गया। उन्होंने ऑनलाइन तिमाही रिपोर्ट प्रविष्टि प्रणाली के विषय में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अत्यंत ही रोचक ढंग से विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में राजभाषा विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे :- प्रथम लोकेश प्रसाद मोगरे, वरिष्ठ प्रबंधक (सी.सी.पी. मेकेनिकल), द्वितीय- संतोष कुमार पाण्डेय, उप प्रबंधक (प्रेषण), तृतीय- सुश्री अर्चना अतिका सिंह, उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), प्रोत्साहन पुरस्कार अभिषेक झा, वरिष्ठ प्रबंधक (मेकेनिकल) तथा सुश्री निधि सांगा, जे.ई.ए. (इलेक्ट्रिकल) को प्रदान किया गया।
उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा ऑनलाइन गूगल वॉइस टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी में समस्त कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई। विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी उमाशंकर परगनिहा ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




