छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 123 वे संस्करण को श्रवण की…

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम 123 वे संस्करण को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं मन की बात श्रवण की जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 40 के बूथ नंबर 161 में मन की बात श्रवण की इस अवसर पर उनके साथ पार्षद सरिता चंद्राकर ,मंडल उपाध्यक्ष सुनील साहू, विनोद चंद्राकर, रितेश जैन उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 123 वे संस्करण को श्रवण की...

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आप सब इस समय योग की ऊर्जा और ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की स्मृतियों से भरे होंगे। इस बार भी 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ में हिस्सा लिया।

आपको याद है, 10 साल पहले इसका प्रारंभ हुआ। अब 10 साल में ये सिलसिला हर साल पहले से भी ज्यादा भव्य बनता जा रहा है। ये इस बात का भी संकेत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं। हमने इस बार ‘योग दिवस’ की कितनी ही आकर्षक तस्वीरें देखी हैं। विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया।

विशाखापत्तनम से ही एक और अद्भुत दृश्य सामने आया, दो हजार से ज्यादा आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार किए| दिल्ली के लोगों ने योग को स्वच्छ यमुना के संकल्प से जोड़ा और यमुना तट पर जाकर योग किया। जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज है, वहाँ भी लोगों ने योग किया।

हिमालय की बर्फीली चोटियाँ और ITBP के जवान, वहाँ भी योग दिखा, साहस और साधना साथ-साथ चले। गुजरात के लोगों ने भी एक नया इतिहास रचा। वडनगर में 2121 (इक्कीस सौ इक्कीस) लोगों ने एक साथ भुजंगासन किया और नया रिकॉर्ड बना दिया। न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो, पेरिस, दुनिया के हर बड़े शहर से योग की तस्वीरें आई और हर तस्वीर में एक बात खास रही, शांति, स्थिरता और संतुलन।

इस बार की theme भी बहुत विशेष थी, ‘Yoga for One Earth, One Health, यानि, ‘एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य’। ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का अहसास कराती है। मुझे विश्वास है, इस बार के योग दिवस की भव्यता ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग को अपनाने के लिए जरूर प्रेरित करेगी।

सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, हर क्षेत्र में देश saturation की भावना से आगे बढ़ रहा है। ये सामाजिक न्याय की भी उत्तम तस्वीर है। इन सफलताओं ने एक विश्वास जगाया है, कि आने वाला समय और बेहतर होगा, हर कदम पर भारत और भी सशक्त होगा।

श्री कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात के संबोधन में जन-भागीदारी की शक्ति से, बड़े-बड़े संकटों का मुकाबला किया जा सकता है। मैं आपको एक audio सुनाता हूँ, इस audio में आपको उस संकट की भयावहता का अंदाजा लगेगा। वो संकट कितना बड़ा था, पहले वो सुनिए, समझिए।
Audio…. मोरारजी भाई देसाई

आखिर ये जो ज़ुल्म हुआ दो साल तक, जुल्म तो 5-7 साल से शुरू हो गया था। मगर वो शिखर पर पहुँच गया है दो साल में, जब emergency लोगों पर थोप दी और अमानुषीय बर्ताव लोगों के साथ किया गया। लोगों के स्वतंत्रता के हक छीन लिए गए, अखबारों को कोई स्वतंत्रता न रही।| न्यायालय बिल्कुल निर्बल बना दिए गए । और जिस ढंग से एक लाख से ज्यादा लोगों को jail में बंद कर दिये, और फिर अपने मनमानी राज की ओर से होती रही।  उसकी मिसाल दुनिया के इतिहास में भी मिलना मुश्किल है।

ये आवाज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमान मोरारजी भाई देसाई की है। उन्होंने संक्षेप में, लेकिन बहुत ही स्पष्ट तरीके से Emergency के बारे में बताया। आप कल्पना कर सकते हैं, वो दौर कैसा था! Emergency लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था।

इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। इसके ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता | George Fernandez साहब को जंजीरों में बांधा गया था। अनेक लोगों को कठोर यातनाएं दी गई। ‘मीसा’ (MISA) के तहत किसी को भी ऐसे ही गिरफ्तार कर लिया जाता था। Students को भी परेशान किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी का भी गला घोंट दिया गया।

उस दौर में जो हजारों लोग गिरफ्तार किए गए, उन पर ऐसे ही अमानवीय अत्याचार हुए। लेकिन ये भारत की जनता का सामर्थ्य है, वो झुकी नहीं, टूटी नहीं और लोकतंत्र के साथ कोई समझौता उसने स्वीकार नहीं किया। आखिरकार, जनता-जनार्दन की जीत हुई – आपातकाल हटा लिया गया और आपातकाल थोपने वाले हार गए। बाबू जगजीवन राम जी ने इस बारे में बहुत ही सशक्त तरीके से अपनी बातें रखी थी।

पिछला चुनाव, चुनाव नहीं था | भारत की जनता का एक महान अभियान था। उस समय की परिस्थितियों को बदल देने का तानाशाही की धारा को मोड़ देने का और भारत में प्रजातंत्र के बुनियाद को मजबूत कर देने का।

अटल जी ने भी तब अपने ही अंदाज में जो कुछ कहा था, वो भी हमें जरूर सुनना चाहिए –

देश में जो कुछ हुआ, उसे केवल चुनाव नहीं कह सकते। एक शांतिपूर्ण क्रांति हुई है।लोकशक्ति की लहर ने लोकतंत्र की हत्या करने वालों को इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिया है। देश पर Emergency थोपे जाने के 50 वर्ष कुछ दिन पहले ही पूरे हुए हैं | हम देशवासियों ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया है।

हमें हमेशा उन सभी लोगों को याद करना चाहिए, जिन्होंने Emergency का डटकर मुकाबला किया था। इससे हमें अपने संविधान को सशक्त बनाए रखने के लिए निरंतर सजग रहने की प्रेरणा मिलती है। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के संबोधन में हमें हर बार देश के बारे में नया जानने का अवसर और समझने का अवसर प्राप्त होता है और इस जीवन में आत्मसात करें तो अपना जीवन सफल हो जाता है और देश के प्रति हमारा दायित्व भी पूर्ण होता है।

मन की बात श्रवण करने वालों में निवृतमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महापौर अलका बाघमार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन अजय तिवारी शिव चंद्राकर राजेश ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय दिलीप साहू विनायक नातू अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन मंत्री रोहित साहू दीपक चोपड़ा आशीष निमजे पवन शर्मा बोधन यादव सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सह संयोजक विनय महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर महेंद्र लोढ़ा मनमोहन शर्मा बंटी चौहान कौशल साहू लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट अनुपम साहू राजू जंघेल कमलेश साहू कमलेश चंद्राकर धर्मेंद्र सिन्हा हेमंत सिन्हा, लिंकेश्वर देशमुख दिव्या कलिहारी, जीत हेमचंद यादव विनायक ताम्रकार चंद्र प्रकाश मंडले संतोष सोनी राहुल पंडित आसिफ अली अमित पटेल नवीन साहू रितेश शर्मा नवीन पवार नितेश साहू विजय ताम्रकार नरेंद्र बंजारे मनीष साहू ज्ञानेश्वर ताम्रकार काशीराम कोसरे लीना दिनेश देवांगन देवनारायण चंद्राकर हर्षिका संभव जैन शशि द्वारका साहू भास्कर तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता श्रवण की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button