
भिलाई – आशीष चटर्जी, आईएएस, अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार 27 जून, 2025 को भिलाई प्रवास पर आए। भिलाई आगमन पर निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल) एवं अतिरिक्त प्रभार (निदेशक प्रभारी, बीएसपी) मनीष राज गुप्ता तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों ने भिलाई निवास में उनका स्वागत किया। इसके उपरांत श्री चटर्जी को सीआईएसएफ जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रवींद्रनाथ, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तुषार कांत, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
संयंत्र भ्रमण के पूर्व आशीष चटर्जी, मेन गेट स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केन्द्र पहुंचे, जहां उन्हें संयंत्र भ्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा निर्देषों से अवगत कराया गया। संयंत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं और कच्चा माल) एवं अतिरिक्त प्रभार (निदेशक प्रभारी, बीएसपी) मनीष राज गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार व कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तुषार कांत, उपस्थित थे।
संयंत्र भ्रमण का प्रारंभ करते हुए आशीष चटर्जी ने सर्वप्रथम भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी-बी पहुंचकर आयरन ओर लम्प क्रशिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। तत्पश्चात सिंटर प्लांट-3, कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेस-08, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 वायर रॉड मिल तथा यूनिवर्सल रेल मिल, के उत्पादन प्रणाली से अवगत हुए। संयंत्र भ्रमण के पश्चात वे संध्याकाल, भिलाई निवास से अपने निर्धारित गंतव्य के लिये रवाना हो गए।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




