अन्‍यछत्तीसगढ़भिलाई

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व्दारा लिया गया समीक्षा बैठक…

भिलाई। दिनाँक 24/06/2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में 07 एजेंडा बिंदुओ पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे दुर्ग जिला के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा मालखाना मोहर्रिर एवं रीडर उपस्थित आये। समीक्षा बैठक में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्गविजय अग्रवाल ( भा.पु.से.) व्दारा लावारिस, लादावा/पशु क्रूरता/एनडीपीएस में जप्त वाहनों के निराकरण, एनडीपीएस एक्ट के जप्त मादक पदार्थो के नष्टीकरण, एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त वाहन का राजसात किए जाने।

एनडीपीएस के प्रकरणों में आरोपियों व्दारा अर्जित संपत्ति को चिन्हांकित कर अटैक किए जाने हेतु प्रकरण तैयार कर सफेमा में पेश किए जाने, लंबित शिकायतों का शिघ्र निकाल , निगरानी-गुंडा बदमाशों पर नियंत्रण रखने तथा अपराधों में संलिप्त बदमाशो के विरुद्ध बाउंड ओव्हर की कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button