अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

नशे के खिलाफ अभियान के तहत ब्राउन शुगर कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, 50 पुड़िया मादक पदार्थ जप्त…

दुर्ग – जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में नशे  के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु नशे  के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास 02 लोग ब्राउन शुगर बेच रहे है की मुखबिर के सूचना पर बताये हुलियानुसार घेराबंदी कर दोनों पुरूष को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना नाम देवेन्द्र विष्वकर्मा एवं करन रंगारी *बताया।
आरोपियों की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) 50 पुडिया, वजन 24 ग्राम को जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:- 
01. देवेन्द्र विस्वकर्मा उर्फ मोन्टू पिता राजेश विस्वकर्मा, उम्र 31 साल,
02. करन रंगारी पिता महेंद्र रंगारी, उम्र 23 साल

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button