छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु.तुणीर साहू का किया सम्मान…

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला आलबरस की कक्षा आठवीं की छात्रा कु. तुनीर साहू पिता – महेश साहू ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में राज्य स्तर पर पंचम स्थान तथा जिला दुर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।आज इन होनहार विद्यार्थियों से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निज निवास पर मुलाकात कर शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इन विद्यार्थियों की यह उपलब्धि निश्चित ही क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आलबरस से तुणीर साहू जिला में प्रथम स्थान, जिज्ञासा देशमुख, सागर डहरिया एवं रूदा से हर्षित देशमुख , पुष्पांजलि देशमुख का चयन हुआ है।

इस योजना अंतर्गत कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के एक लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है जिन्हें प्रति छात्र 12000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक निकुम संजय चंद्राकर ,ग्राम पंचायत आलबरस सरपंच भुवन लाल देशमुख, ग्राम पंचायत खाड़ा सरपंच  नंद कुमार साहू शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमलाल गायकवाड़, सरिता देवांगन, प्रधान पाठक, गुमिता साहू, मोहिनी देशमुख गीता कौशिक रेखा भारदिया अश्वनी साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जनार्दन सेन,सहित दोनों विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमलाल गायकवाड़ ,रीतु देशमुख उपस्थिति रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button