कैरियररोजगार

Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा में 10वीं पास के लिए नौकरियां, हाथ से न जाने दें ये मौका…

Bank of Baroda, BOB Jobs, Jobs News: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है. बैंक ने चपरासी (ऑफिस असिस्टेंट/प्यून)के 500 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन की प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है. अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर फॉर्म भर लें. ये मौका हाथ से न जाने दें,क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी का अवसर बार-बार नहीं आता.

BOB Vacancy: कहां-कहां हैं वैकेंसी?

बैंक ऑफ बड़ौदा की चपरासी (ऑफिस असिस्टेंट/प्यून) भर्ती के लिए कुल 500 पद देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 83 पद हैं.इसके बाद गुजरात में 80 पद, राजस्थान में 46 पद, कर्नाटक में 31 पद, महाराष्ट्र में 29 पद, तमिलनाडु में 24 पद, बिहार में 23 पद हैं. इसी तरहआंध्र प्रदेश में 22 पद,केरल में 19 पद,ओडिशा में 17 पद, मध्य प्रदेश में 16 पद,पश्चिम बंगाल और पंजाब में 14-14 पद, तेलंगाना में 13 पद, छत्तीसगढ़ में 12 पदों पर भर्तियां होनी हैं.हरियाणा में 11 पद, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में 10-10 पद, गोवा और हिमाचल प्रदेश में 3-3 पद, असम में 4 पद, तथा चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर और नगालैंड में 1-1 पद हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए कुछ बेसिक जरूरतें हैं, जो हर उम्मीदवार को पूरी करनी होंगी.उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.साथ ही जिस राज्य में आप अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है.आपकी उम्र 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए.यह 1 मई 2025 के आधार पर माना जाएगा.आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PH)के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.सामान्य,OBC,EWS को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसी तरह SC,ST,PH और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 100 रुपये शुल्‍क लगेगा.

कैसे मिलेगा नौकरी का मौका?

इन भर्तियों के लिए सेलेक्‍शन दो चरण में होंगे.इसके लिए उम्‍मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी.इसमें आपकी बेसिक जानकारी और योग्यता की जांच होगी.इसके अलावा लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी होगा जिसमें स्थानीय भाषा में दक्षता की जांच की जाएगी.अगर आप इन दोनों चरणों में पास हो जाते हैं तो आपका सेलेक्‍शन हो जाएगा.फाइनल सेलेक्‍शन पर आपको 19,500 से 37,815 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी.साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करना बेहद आसान है. बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-
1. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.
2. होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं.
3. Current Openingsपर क्लिक करें.
4. चपरासी भर्ती के लिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
5. रजिस्ट्रेशन करें,फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क जमा करें.
7. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button