chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई पुलिस की सख्त कार्रवाई: नकली नोटों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

मामला विस्तार से: दिनांक 19 अप्रैल 2025 को प्रार्थी विवेक कुलश्रेष्ठ, निवासी नवीन नगर, चरोदा, ने पुरानी भिलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक व्यक्ति द्वारा जलाराम बेकरी, चरोदा में सामान खरीदने के दौरान नकली नोटों का उपयोग किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नरेंद्र सिंह को संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। आरोपी के पास से नकली नोट मिलने पर धारा 318(4), 179, 180 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

आरोपी से मिली अहम जानकारी:

पूछताछ में आरोपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि भाठागांव बस स्टैंड के पास झाड़ियों में उसे नकली नोटों का बंडल मिला था, जिसे जांचने पर नकली पाया गया। लालच में आकर उसने भिलाई चरोदा में दुकानों से सामान खरीदने में इनका उपयोग किया

फिर से उसी बेकरी पर जाने के दौरान दुकानदार ने आरोपी को पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बरामदगी का ब्यौरा:

आरोपी की जेब और वाहन से कुल 29 नकली नोट बरामद किए गए:

  • ₹500 के 18 जाली नोट

  • ₹200 के 11 जाली नोट

  • एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा)

  • एक मोबाइल फोन

सभी नकली नोटों पर सीरियल नंबर एक जैसे थे, जिससे यह पुष्टि होती है कि वे एक ही जगह से मिले थे।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई:

श्रीमान एसपी जितेंद्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी हरिश पाटिल, तथा थाना प्रभारी महेश ध्रुव के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, भिलाई-3 में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का विवरण:

नाम नरेंद्र सिंह
पिता का नाम तारा सिंह
उम्र 43 वर्ष
मूल पता सरायपाली, महासमुंद (छ.ग.)
वर्तमान पता रायपुरा, रामनगर, रायपुर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button