ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 134 वी जयंती मनाई…

भिलाई नगर । भारत रत्न ,भारत के वीर सपूत संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर बाबा साहेब जी की 134 वी जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर द्वारा कृष्णा नगर में स्थापित मंदिर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर माल्या अर्पण किया । बाबा साहेब अमर रहे अमर रहे का नारे की गूंज सभी ओर से आई, बाबा साहेब द्वारा भारत के।संविधान निर्माण योगदान की याद किया गया उनके द्वारा दलित शोषित, अल्पसंख्यक समाज के उत्थान एवं विकास में महत्पूर्ण योगदान को अतिथियों ने जानकारी दिया ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर भिलाई के सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसा नगर के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप और बोधिसत्व समाज कल्याण समिति कृष्णा नगर भिलाई के अध्यक्ष भीमराव मेश्राम उपस्थित हुए।
भारत रत्न ,दलितों के।मसीहा ,संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेकर जी बाबा साहेब की जयंती पर नंदकुमार कश्यप ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा करने के साथ समाज केअल्पसंख्यक वर्ग,गरीब वर्ग , शोषित वर्गों के कल्याण के लिए बाबा साहेब के योगदान को भारत सदा ऋणी रहेगा।
कार्यकारी अध्यक्ष मो रफीक और आनंद डोंगरे कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों को जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में निगम के पूर्व एल्डरमैन नरसिंग नाथ ,वार्ड छाया पार्षद राजेंद्र महिलांग,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शोयब मो खान ,अशोक रामटेके,प्रकाश वासनिक,सीएल मेश्राम, एन डी नागवंशी, इस्माईल खान ,दिनेश वासनिक, कविता खरपड़े नामेश्वरी सोनपिपरे,प्रीति श्रीरंगे,अलका मेश्राम, कांता गजभिए,सहित समाज के सैकड़ों जन कांग्रेस के साथी बाबा साहेब की जयंती पर शामिल होकर उन्हें पुष्प सुमन भेंट किया ।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



