छत्तीसगढ़दुर्ग

शहर वासियों को बिजली सुधार के लिए मिली स्काई लिफ्ट वाहन की सौगात….

दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग शहर वृत्त को दुर्ग-भिलाई शहर में विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बहु उपयोगी स्काई लिफ्ट की सौगात मिली है। जिससे दुर्ग-भिलाई शहर के लगभग 02 लाख 71 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

दुर्ग वृत्त के अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों इसकी पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से स्काई लिफ्ट की जरूरत थी। इसके अभाव में ऊंचाई पर बिजली तार की मरम्मत करने में परेशानियां होती थी और समय भी अधिक लगता था, जिसके कारण बिजली कर्मचारियों को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ता था।

रायपुर शहर की तर्ज पर यह सुविधा अब विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दुर्ग-भिलाई शहर का प्रदान की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए स्काई लिफ्ट वाहन की नितांत आवश्यकता थी, इससे विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित सुधार में यह वाहन लाभदायक होगा।

उन्होंने कहा कि इस स्काई लिफ्ट वाहन के आने से विद्युत कर्मचारियों को अधिक उॅंचे पोलों एवं पोलों के मध्य तारों पर कार्य करने में अधिक सुविधा होगी एवं कर्मचारी सुरक्षित रुप से कम समय में विद्युत सुधार का कार्य पूरा कर पाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि स्काई लिफ्ट 360 डिग्री घूम सकता है और 13 मीटर ऊचाई तक कर्मचारियों को सुरक्षित लिफ्ट करा सकता है।

यह वाहन उन्हें दुविधा पूर्ण एवं कठिन स्थानों पर भी कार्य करने में सहयोगी होगा। उन्होंने बताया कि इस वाहन से बिजली तार से सटे पेड़ों की डालियां काटने में भी सहयोग होगा। सुरक्षा के साथ-साथ घंटों का कार्य मिनटों में संपन्न होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button