अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

बेजुबान बछड़ा पर क्रुरतापूर्वक पत्थर से मारने वाला आरोपी गिरफ्तार….

दुर्ग- प्रार्थी प्रदीप कुमार पिता मिठाई लाल रामे उम्र 24 साल पता वार्ड 9 भारत माता चैंक कृष्णा नगर सुपेला का निवासी है अपने घर में गाय बछड़ा का पालन पोषण करता है कि दिनांक 25.02.2025 की शाम 05.20 बजे पड़ोस में सेतु टंडन पिता शिव टंडन उम्र 28 साल पता भारत माता चैंक कृष्णा नगर सुपेला के घर में इसका एक गाय का बछड़ा चला गया।

जिसे भगाने के लिए इसने एक पत्थर से मार दिया जिससे गाय का बछड़ा मौके पर खत्म हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षकजितेन्द्र शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा बेजुबान जानवर गाय के बछड़े के उपर कु्ररतापूर्वक गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी सेतु टंडन को पकड़ा गया।

आरोपी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गाय के बछड़े पर क्रुरतापूर्वक पत्थर से गाय का बछड़ा के सिर में मारकर के बाद घर में रखे लोहा काटने की एक्सल ब्लेड के टुकड़े से बछड़े का गला काटा जिससे बछड़े की मृत्यु होने क बाद घर में रखे पुराना प्लास्टीक की बोरी में बछड़े को भर कर एवं पत्थर एवं एक्सल बलेड के टुकड़े को लेकर सायकल से ले जाकर कोसा नगर नाला, गांधी मोहल्ला के नाला मे फेक दिया।

आरोपी सेतु टंडन पिता शिव टंडन उम्र 28 साल पता भारत माता चैंक कृष्णा नगर सुपेला को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना सुपेला से निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि मनीष वाजपेयी सउनि मोतीलाल खुरसे, राजेश सिंह, आरक्षक दुर्गेश सिंह, सुर्या का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक धारा आरोपी का नाम
226/2025 325 बीएनएस, 10 पशु क्रूरता अधिनियम संतु टंडन पिता शिव टंडन उम्र 28 साल पता भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button