कैरियररोजगार

GAIL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए होगी ये योग्यता….

GAIL Recruitment 2025: गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए गेल ने एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. अगर आपके पास भी इन पदों से संबंधित योग्यता है, तो गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

गेल के इस भर्ती के माध्यम से कुल 70 पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 18 मार्च तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

गेल में इन पदों पर होगी भर्तियां

गेल भर्ती 2025 के तहत निम्नलिखित विषयों में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 73 पद उपलब्ध हैं. इसके बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं.
केमिकल
इंस्ट्रूमेंटेशन
इलेक्ट्रिकल
मैकेनिकल
बीआईएस (बिजनेस इंफॉर्मेशन सिस्टम)

गेल में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा: 26 वर्ष (अंतिम तिथि तक)
आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट:
एससी/एसटी: 5 वर्ष
ओबीसी (एनसीएल): 3 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी: 10 वर्ष

गेल में चयन होने पर मिलेगी सैलरी

गेल के इस भर्ती के तहत जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर होता है, तो उन्हें E-2 ग्रेड के तहत 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा.

ऐसे होगा गेल में चयन

गेल भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE – 2025) के अंकों के आधार पर किया जाएगा.

यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

GAIL Recruitment 2025 नोटिफिकेशन 
GAIL Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक

गेल में ऐसे मिलेगी नौकरी

इच्छुक उम्मीदवार गेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित आवश्यक डॉक्यूमेंट्स होना चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
GATE – 2025 स्कोरकार्ड
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button