छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

सेल स्थापना दिवस पर इस्पात बिरादरी के 65 सदस्य लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से होंगे सम्मानित, प्रातः 8 बजे पैदल चाल/दौड़ का आयोजन

भारत की इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- सेल के स्थापना दिवस (24 जनवरी) को सेल की सभी इकाइयों में वृहद रूप से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

24 जनवरी को भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष की तरह, इस वर्ष भी दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष कुल 65 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा सम्मान प्राप्त होगा, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से भिलाई इस्पात संयंत्र में निरंतर अपनी सेवा दी है।

इसी तारतम्य में जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन प्रातः 8ः00 बजे से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 2000 लोगों ने पंजीयन कराया है। पैदल चाल/दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 7 बजे से पूर्व उपस्थित होवें और 24 जनवरी 2025 को कम्पनी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस 5 कि.मी. पैदल चाल/दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त करें।

सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रूपये नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिये प्रषिक्षक (एथलेटिक्स) श्री अनिरूद्व से मो.नं. 9926116160 पर संपर्क कर सकते हैं।

बीएसपी में 76वें गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, जयंती स्टेडियम में फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसके तहत 26 जनवरी, 2025 को जयंती स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रातः 9 बजे बीएसपी के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के परेड की सलामी लेंगे और गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रातः 8 बजे संयंत्र भवन में कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वक्र्स), संयंत्र के इस्पात भवन में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), रिफ्रेक्ट्री स्टोर में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) द्वारा, एल एंड डी सेंटर में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा, सीईजेड काॅम्पलेक्स में कार्यपालक निदेशक (खदान) द्वारा, एक्सपांशन भवन में कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) द्वारा, नगर सेवाएं विभाग में मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त अन्य सभी विभागों में विभागप्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। साथ ही इस्पात क्लबों में संबंधित क्लब के अध्यक्षों द्वारा तथा विद्यालयों में विद्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। संयंत्र के सभी खदानों में संबंधित खदान प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में ध्वजारोहण एवं मरीजों को फल वितरण भिलाई महिला समाज द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जयंती स्टेडियम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एनसीसी, गाईड द्वारा मार्च पास्ट एवं अग्निशमन वाहनों का प्रदर्षन किया जाएगा। साथ ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा डेमो एवं डाॅग शो तथा शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्षन किया जाएगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button