छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को आयोजित पैदल चाल/दौड़ हेतु कराएं पंजीयन

भारत की इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- सेल के स्थापना दिवस (24 जनवरी) को सेल की सभी इकाइयों में वृहद रूप से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन प्रातः 8ः00 बजे से किया जा रहा है जिसके लिए 12 जनवरी 2025 से पंजीयन प्रारंभ हो गया है।

इस प्रतियोगिता में भाग हेतु दिनांकः 12 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक एवं संध्या 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक जयंती स्टेडियम में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के समय समस्त कर्मचारियों को अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा। प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को पंजीयन हेतु अपने शालाप्रमुख से कक्षा एवं शाला प्रमाणित कराना आवश्यक है।

इस प्रतियोगिता हेतु, सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा तय मापदंड के आधार पर श्रेणियां निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेणी अ में कक्षा छठवीं तक के बच्चे, श्रेणी ब में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे, श्रेणी स में बारहवीं से ऊपर 45 वर्ष तक के, श्रेणी द में 46 वर्ष से 60 वर्ष तक तथा श्रेणी उ में भूतपूर्व कर्मचारी (सेवानिवृत्त) भाग ले सकते हैं।

सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रूपये नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं भाग ले सकती हैं।

सभी इच्छुक छात्र/छात्राएं, महिलाएं, कर्मचारी एवं भूतपूर्व कर्मचारी 24 जनवरी 2025 को कम्पनी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस 5 कि.मी. पैदल चाल/दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये प्रषिक्षक (एथलेटिक्स) अनिरूद्व से मो.नं. 9926116160 पर संपर्क कर सकते हैं।

नेहरू आर्ट गैलरी में चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन 16 को

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में गोल्डन एम्पथी फाउंडेशन, भिलाई द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 16 जनवरी 2025 को किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 16 जनवरी 2025 को संध्याकाल मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  संदीप माथुर द्वारा किया जायेगा। दिव्यांग बच्चों की कला व रचनात्मक प्रतिभा पर आधारित यह चित्रकला प्रदर्शनी 16 से 17 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन संध्या 5ः00 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button