छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वच्छता पर ध्यान, गंदगी फैलाने वाले 8 लोगों पर लगाया जुर्माना…

दुर्ग । स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन द्वारा सफाई पर फोकस किया जा रहा है।निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की नियमित हो रही मॉनिटरिंग।इस क्रम में निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने वार्ड 54 पोटिया इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल व पान ठेला दुकानदार द्वारा नाली व सड़क पर गंदगी फैलाए जाने के कारण 8 लोगो से 200-200 कुल 1600 रुपये जुर्माने की कार्रवाही की गई।

साथ ही दुकान के बाहर किनारे कचरा फैलाने पर भी जुर्माना की कार्रवाई की गई। इस तरह चार दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।निगम कमिश्नर अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य  अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी शहर के वार्ड 54 पोटिया क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

कार्रवाही के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर देने की समझाइश दी। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गंदगी फैलाने पर शहर में मार्केट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार चालान की कार्रवाई लगातार जारी गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button