छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भूपेश बघेल में अगर दम है तो दुर्ग लोकसभा से लड़े चुनाव – ब्रजेश बिचपुरिया…

पाटन विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन पाटन भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष और लाभार्थी संपर्क अभियान के लोकसभा संयोजक ब्रजेश बिचपुरिया मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए उन्होंने आवाहन किया कि हम सबको मिलकर इस लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल जी को 6 लाख से ज्यादा मतों से विजय दिलाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना अबकी बार 400 पार का है।

उसे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट को जीताकर पूरा करना है और उन्हें भेंट स्वरूप देना है साथ ही साथ ब्रजेश बिचपुरिया जी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को उन्हीं के घर और गढ़ पाटन से ललकारते हुए कहा कि अगर भूपेश जी में दम है तो दुर्ग लोकसभा से चुनाव लड़े ज्ञात होगी 2004 में भी ब्रजेश बिचपुरिया ने दुर्ग लोकसभा के चुनाव संचालक होते हुए पाटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भूपेश बघेल को चेतावनी दी थी कि हम इस लोक सभा में आपको आपके गढ़ से हराएंगे और भूपेश बघेल जी लोकसभा प्रत्याशी रहते हुए।

चुनाव तो हारे ही थे साथ में 2003 में पाटन से विधायक जीतने के बाद भी 2004 में 9000 मतों से पाटन विधानसभा से ताराचंद साहू जी से हारे थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर जी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशेष अतिथि खेमलाल साहू जी अध्यक्ष मध्यमण्डल, लोकमनी चन्द्राकर जी अध्यक्ष उत्तर मण्डल, लालेश्वर साहू जी अध्यक्ष दक्षिण मण्डल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनो मण्डल में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, निर्वाचित समस्त स्तर के जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष के वरिष्ठ, कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button