
रायपुर। राजधानी के अशोका रतन सोसाइटी में विदेशी युवती ने खुदकुशी कर ली। विदेशी युवती का नाम नीना बेदींनिस्को 25 वर्ष एक टैटू आर्टिस्ट थी और किर्गिस्तान की रहने वाली थी। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। नीना अपने बाॅयफ्रेंड इमरान फारूकी के साथ लिव इन में अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी।
जानकारी के मुताबिक, नीना किर्गिस्तान में टैटू का काम करती थी। कुछ समय पहले नीना की जान पहचान रायपुर के देवेंद्र नगर निवासी इमरान फारूकी से सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान जब प्यार में बदली तो नीना किर्गिस्तान से रायपुर मार्च में आ गई। इसके बाद 1 जुलाई से वो अशोका रतन सोसाइटी में अपने बाॅयफेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। जानकारी मिली है कि युवती को लेकर इमरान के घर पर विवाद चल रहा था। इसके बाद से ही दोनों लिव इन पर रह रहा था।