कैरियररोजगार

Govt Jobs 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की 1000 वैकेंसी, ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका

Govt Jobs 2023 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएशन डिग्री वालों के लिए मैनेजर के पदों पर 1000 नौकरियां हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II के अंतर्गत मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. बैंक में मैनेजर के पदों पर सैलरी 48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 और पर्क्स व अलाउंस मिलेंगे.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 है. मैनेजर भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में किया जाएगा.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर भर्ती 2023 : शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर सिस्टम का ऑपरेटिंग और वर्किंग नॉलेज होना भी जरूरी है. नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती में उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास कोई हायर क्वॉलिफिकेशन की डिग्री होगी. डिटेल जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर भर्ती नोटिफिकेशन देखें.

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 31 मई 2023 को अधिकतम 32 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी. डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

ऑनलाइन एग्जाम पैटर्न

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
बैंकिंग6060
कंप्यूटर नॉलेज2020
वर्तमान आर्थिक परिदृश्य एवं जनरल अवेयरनेस2020
कुल100100

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button